MP Congress : आज किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

10 Mar, 25
 0  51
MP Congress : आज किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

MP Congress : मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का शुभारंभ होगा। 12 मार्च को सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। 

सोमवार को ही किसानों के मुद्दे पर किसान कांग्रेस के नेतृत्व में मप्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होने जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता पीसीसी में हुई। इस दौरान अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रभारी अखिलेश शुक्ला, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर तथा मौजूदा प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित थे।

 किसान कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा

किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि 10 मार्च को किसानों के मुद्दे पर किसान कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। पूरा कार्यक्रम भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

किसानों की हालत खराब

चौहान ने कहा कि राज्य में किसानों की हालत बहुत खराब है। सब्जियों की फसल खराब हुई है, जिसके चलते किसानों को 50 हजार रुपए एकड़ के हिसाब से मुआवजा दें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि मांगे पूरी नहीं होती तो विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं और सरकार द्वारा किए गए वादों को लेकर दबाव बनाना है, ताकि किसानों को मुआवजा और अन्य राहत मिल सके। कांग्रेस विधानसभा में किसानों के मुद्दे उठाएंगी।  


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow