Rameshwar Sharma : महू घटना पर भड़के रामेश्वर शर्मा बोले इतनी नफरत क्यो?
Rameshwar Sharma : भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीतने के बाद मध्यप्रदेश के महू में सांप्रदायिक तनाव की घटना समाने आई है। भारती की जीत के उत्साह में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि असामाजिक तत्वों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
उपद्रव की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।फिलहाल महू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उपद्रव को लेकर बीजेपी नेता और भाजपा विधायक रामेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है।
जीत से नफरत क्यो?
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि बेटा—बेटी की शादी करते हो, तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉक्टर मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।
सिंघार का RSS पर निशाना
महू तनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि RSS के लोग सांप्रदायिकता बड़ा रहे है, कुछ कट्टरपंथी है। आप किसी को भी देश और प्रदेश से बाहर नहीं निकाल सकते है। प्रदेश में विकास के मुद्दों पर बात होनी चाहिए, सबके साथ धार्मिक सौहार्द का वातावरण होना चाहिए।
What's Your Reaction?

