Vishnu Rajoria : मध्यप्रदेश पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया का निधन

Vishnu Rajoria : मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता, समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया का निधन हो गया है। राजोरिया ने भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। विष्णु राजोरिया का निधन 83 वर्ष की उम्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राजोरिया के पुत्र आशीष राजोरिया ने बताया है कि उनका इलाज चल रहा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार की शाम उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन हो गया।
आपको बता दें कि की विष्णु राजोरिया ने राजनीति के अलावा कई क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। राजोरिया कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है। वे हरदा के रहने वाले थे। राजोरिया को हरदा का जननायक माना जाता था। राजोरिया के निधन के बाद उनके नेत्रदान के संकल्प को पूरा किया गया। राजोरिया का अंतिम संस्कार आज भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट में किया जाएगा।
What's Your Reaction?






