Surendra Nath Singh Mamma : पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा का निधन

11 Mar, 25
 0  178
Surendra Nath Singh Mamma : पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा का निधन

Surendra Nath Singh Mamma : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सुरेन्द्र नाथ सिंह मम्मा का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद उनका आज सुबह 4 बजे करीब निधन हो गया है। सुरेन्द्र नाथ सिंह भोपाल से विधायक रहे है। वे बीडीए के अध्यक्ष भी रहे है। इसके अलावा वे भोपाल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे है। 

आपको बता दें कि सुरेन्द्र नाथ सिंह भोपाल बीजेपी के सीनियर नेताओं में से एक थे। उन्हें मम्मा के नाम से जाना जाता था। सुरेन्द्र नाथ सिंह भोपाल ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी लोकप्रिय रहे है। बीते कुछ महीनों से वे अस्वस्थ थे, उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow