MP Congress : नए प्रभारी से नाथ की मुलाकात, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस में पार्टी आलाकमान ने नए प्रभारी हरीश चौधरी की नियुक्ति की है। चौधरी की नियुक्ति के बाद से ही वे लगातार पार्टी नेताओं की बैठके कर रहे है। पार्टी में नया जोश लाने के लिए हरीश चौधरी कार्याकर्ताओं से लेकर पुराने और सीनियर नेताओं से मिल रहे है, उनसे चर्चा कर रहे है। इसी कड़ी में एक बड़ी तस्वीर सामने आई है।
दरसअल, प्रदेश कांग्रेस की सियासत में बीते कई महीनों से दूर रह रहे पूर्व सीएम कमलनाथ और नए प्रभारी हरीश चौधरी की मुलाकात हुई है। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई है। दोनों दिग्गजो के बीच करीब 1 घंटे गहन चर्चा हुई। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। चर्चा क्या हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
कमलनाथ को मिलेगी जिम्मेदारी?
पूर्व सीएम कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। कहा जा रहा है कि कमलनाथ को प्रदेश या फिर केन्द्र की राजनीति में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। क्योंकि कमलनाथ लंबे समय से पार्टी में एक्टिव नहीं है।
बैठक से गायब थे नाथ
बता दें कि हरीश चौधरी को प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस की बैठक ली थी। इस बैठक में प्रदेश के सभी सीनियर लीडरों को बुलाया गया था, लेकिन बैठक से कमलनाथ और दिग्विजय दूरी बनाते दिखाई दिए। दोनों नेता बैठक में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और अब दिल्ली में मुलाकात की।
What's Your Reaction?

