Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट में बड़ा फैसला, 488 पद किए स्वीकृत
Mohan Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की आज कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक में मोहन सरकार ने अपने मंत्रिमंडल के साथ कई फैसले लिए। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकार कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।
मंत्रियों ने दी सीएम मोहन को बधाई
कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले सरकार के सभी मंत्रियों ने सीएम मोहन यादव को GIS को लेकर बधाई दी। सीएम मोहन ने कहा है कि प्रदेश में 30 लाख करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट हो रहा है। उद्योग विभाग को 12 लाख करोड़ , नवकरणीय 5.7 लाख करोड़ , खनन को 3.22 लाख करोड़ , शहरी विकास में 1.97 लाख करोड़ , ऊर्जा विभाग में 1.74 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट आया। सभी इन्वेस्टमेंट धरातल पर उतरे इसके लिए समीक्षा की जाएगी। सभी प्रमुख सचिव एक सप्ताह में , मुख्य सचिव महीने में एक बार और सीएम दो महीने में एक बार समीक्षा करेंगे।
21 लाख लोगों को रोजगार
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा है कि GIS से 21 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारी कोशिश रहेगी जो MOU हुए हैं वो शत प्रतिशत धरातल पर उतरे। बीजेपी ने संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार 2700 रुपए गेहूं msp पर खरीदेंगे। इस बार 2600 प्रति क्विंटल गेहूं के रेट पर उपार्जन करेंगे। 15 मार्च से गेहूं का उपार्जन किया जाएगा। 4000 रुपए धान के लिए प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा।
488 पद स्वीकृत
कैबिनेट की बैठक में उज्जैन में महाकाल मंदिर में होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों के 488 पद स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई। इस पर सालाना 17 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। इस प्रक्रिया को 1 साल में पूरा किया जाएगा।
What's Your Reaction?

