Holashtak 2025 : होलाष्टक आज से, पूरे एक माह मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम
Holashtak 2025 : होलाष्टक शुक्रवार से शुरू होंगे, तो वहीं 14 से मलमास शुरू होंगे। ऐसे में पूरे एक माह मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त होगा। इस दिन होलिका दहन भी होगा। आमतौर पर होली के बाद विवाह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष 14 मार्च को मलमास शुरू हो रहा है। ऐसे में करीब एक माह तक शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
इस साल फरवरी से लेकर दिसंबर तक कुल शादियों के 42 मुहूर्त हैं। मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 7 मार्च से होलाष्टक प्रारंभ होंगे। जोकि 13 मार्च को समाप्त होंगे। जो फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानि होलिका दहन तक चलेंगे। तो वहीं इसके एक दिन बाद यानी 14 मार्च से मलमास शुरू हो जाएंगे। जो पूरे एक माह यानी 13 अप्रैल को समापन होगा। इस दौरान शादी-विवाह मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश आदि के शुभ कार्य करना वर्जित है। होलाष्टक में सभी ग्रह उग्र अवस्था में आ जाते हैं, इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।
अमरनाथ यात्रा की समय अवधि बढ़ाने की मांग
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल भोपाल की ओर से पवित्र अमरनाथ की समय अवधि बढ़ाने की मांग है। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि यात्रा साल में एक बार होती है, जिसका भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष अमरनाथ यात्रा की तिथि घोषित कर दी है। जो 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी, जो 38 दिनों की होगी। पिछले वर्ष यह 52 दिनों की थी, जिसमें लगभग 5 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बफार्नी के दर्शन किए थे।
पिछले 25 वर्षों की तुलना में इस वर्ष सबसे कम दिन की यात्रा घोषित की गई है, जबकि हर वर्ष अमरनाथ यात्रियों की संख्या मे वृद्धि हो रही है। इस कारण से प्रत्येक दिन भीड़ अधिक होने की संभाबना निर्मित होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल ने जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा को सोशल मीडिया के माध्यम से मांग की है। यात्रा के दिनों की संख्या को बढ़ाया जाए, जिससे अमरनाथ यात्री आसानी से बाबा बफार्नी के दर्शन कर सकेंगे।
What's Your Reaction?

