सरकार का कुत्ते पकड़ों अभियान, होगी फोटो और वीडियोग्राफी
Gwalior Nagar Nigam : मध्यप्रदेश में बीते महीनों से कुत्तों के काटने के मामले सामने आते रहे है। आए दिन आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर घायल कर देते है। ऐसे में सरकार ने अब कुत्ते पकड़ो अभियान की शुरूआत की है। इसके लिए बकायदा तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है। अब इन अधिकारियों के निर्देश पर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
दरअसल, इस अभियान की शुरूआत ग्वालियर नगर निगम ने की है। क्योंकि ग्वालियर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या भी बढ़ गई है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने तीन अधिकारियों की एक टीम भी बनाई है। अब ये टीम हर दिन 36 कुत्ते पकड़ेगी।
36 कुत्ते पकड़ने का टारगेट
ग्वालियर नगर निगम ने हर दिन 36 कुत्ते पकड़ने का टारगेट रखा है। कुत्ते पकड़ने के लिए बनाई गई टीम में डॉ अनुज शर्मा, केशव सिंह चौहान और शैलेंद्र सिंह चौहान को शामिल किया गया है। तीनों अधिकारी आवारा कुत्तों को पकड़वाने का अभियान चलाएंगे। आवारा कुत्तों को पकड़ने के बाद टीकाकरण और नसबंदी की जाएगी। कम कुत्ते पकड़े जाने पर अधिकारियों से जवाब भी मांगा जाएगा। इतना ही नहीं आवारा कुत्तों को पकड़ने के दौरान वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी भी की जाएगी।
बढ़ रहे कुत्तों के काटने के मामले
आपको बता दें कि ग्वालियर शहर में हर दिन कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे थे, जिससे आम लोगों ने कई बार नगर निगम में शिकायतें भी की थी। ऐसे में अब आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि कुत्तों का टीकाकरण करने के बाद उसे वहीं छोड़ दिया जाएगा।
What's Your Reaction?

