Holi Bus bookings : होली पर बसों की बुकिंग हुई फुल किराए में की 3 गुना तक बढ़ोत्तरी
Holi Bus bookings : होली के त्योहार के चलते एक तरफ जहां ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच रही है, वहीं बसों की बुकिंग फुल भी हो गई है। बस संचालक यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चला रहे हैं, लेकिन ट्रेवल कंपनियों ने होली के चलते भोपाल से अन्य शहरों के लिए जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। यह किराया पिछले एक सप्ताह की तुलना में 12 व 16 मार्च तक दो से तीन गुना तक हो गया है।
यानि 1400 से 1800 रु. का टिकट बढ़कर 2099 रुपए से 2309 रुपए तक हो गया है। जिसमें भोपाल से पुणे, मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद जाने वाली बसें शामिल हैं। हरिभूमि की टीम ने जब यात्री बनकर वर्मा ट्रैवल्स की बस में पुणे की टिकट बुकिंग करानी चाही तो बुकिंग कर्मचारी ने 13 मार्च का भोपाल-पुणे वॉल्वो स्लीपर का किराया 2099 व 2309 रुपए बताया। जब उससे कहा कि पहले यह कम था, तो उसका कहना था कि होली के नजदीक हर साल इस तरह से किराया बढ़ाया जाता है।
What's Your Reaction?

