MP Assembly Session : विधानसभा में सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
MP Assembly Session : मध्यप्रदेश विधानसभा में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक अपने हाथों में नकली सांप लेकर पहुंचे। कांग्रेस विधायक जैसे ही टोकरी में नकली सांप लेकर पहुंचे तो एक समय के लिए लोग हैरान हो गए। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि बेरोजगारों को सरकार डस रही हैं। इसलिए वे नकली सांप लेकर विधानसभा आए है। विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया है। हालांकि विधायकों को सदन में धान और सांप नहीं ले जाने दिया गया।
युवाओं को डस रही सरकार
कांग्रेस विधायकों का कहना है कि बेरोजगारों को सरकार डस रही है।, लगातार झूठे बादे कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। तमाम परिक्षाएं हो चुकी है, उनके रिजल्ट सरकार घोषित नहीं कर रही है। ये भाजपा रूपी सरकार है ये युवाओं को डसने का काम कर रही है।
युवाओं के भविष्य की हत्या
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा है कि मध्यप्रदेश के युवाओं को कैसे डसकर के उनके भविष्य की हत्या कर रही है। हम लोग ये सांकेतिक विरोध कर बताना चाहते है कि प्रदेश का युवा सुरक्षित नहीं है। ये भाजपा सरकार का असली चेहरा है। एक नाग के रूप में प्रदेश के युवाओं को डस रही है।
What's Your Reaction?

