Bhopal Bus : एक अप्रैल से 303 और 307 रूट की 16 बसें होंगी बंद
Bhopal Bus : पिछले डेढ़ साल से छह रूटों पर लो-फ्लोर बसें बंद है। लंबे समय से 70 सीएनजी बसें चल नहीं रही है। वहीं अब एक अप्रैल से 303 और 307 रूट पर चलने वाली 8-8 लो-फ्लोर बसों का संचालन भी बंद हो जाएगा।
दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि 31 मार्च को उक्त दोनों रूट पर लो-फ्लोर बसों को चलाने वाली बस आपरेटर श्री दुर्गामा का टेंडर खत्म हो रहा है। यह अनुबंध 7 साल का था। इसके चलते दोनों रूट के करीब एक लाख से अधिक यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
150 बसों का हो रहा संचालन
वर्तमान में 150 बसों का संचालन हो रहा है। वहीं, बीसीएलएल के डायरेक्टर मनोज राठौर का कहना है कि शहर में मुश्किल से 50-60 बसें चल रही हैं। अगले छह महीने में शहर में चलने वाली सभी लो-फ्लोर बसों के पहियों पर ब्रेक लग सकता है, क्योंकि पुराने बस आपरेटरों के अनुबंध समाप्त हो रहे हैं। नई टिकट कलेक्शन के लिए एजेंसी नहीं मिल रही है। बीसीएलएल एजेंसी के लिए अब तक करीब आधा दर्जन बार निविदा निकल चुका है, लेकिन कोई भी एजेंसी टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले रही है।
What's Your Reaction?

