Rudraksh Mahotsav : कुबेरेश्वर धाम के लिए सीहोर स्टेशन पर 11 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई स्टाॅपेज
Kubereshwar Dham Rudraksh Mahotsav : कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दूसरे दिन महाशिवरात्रि पर करीब दो लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। रविवार रात हो धाम पर बने सभी पंडाल और डोम श्रद्धालुओं से भर गए थे। वाहनों की पार्किंग के लिए 14 स्थानों पर लगभग 100 एकड़ में व्यवस्था की गई है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने भोजनशाला में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया। महोत्सव में 27 फरवरी और 1 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुति देंगे। बस स्टैंड से 25 रुपए और रेलवे स्टेशन से 30 रुपए ऑटो किराया लिया जा रहा है।
इंदौर-भोपाल मार्ग को भोपाल की ओर से आने वाले वालों वाहनों को क्रिसेंट चौराहे से भाउखेड़ी होते हुए डायवर्ट किया है। महाशिवरात्रि मेले के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए वहां से गुजरने वाली 11 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह ठहराव 25 फरवरी, 2025 से 03 मार्च, 2025 तक दिया जाएगा।
What's Your Reaction?

