MP Breaking News : एमपी में कराया धर्मांतरण, तो मिलेगी फांसी की सजा

08 Mar, 25
 0  195
MP Breaking News : एमपी में कराया धर्मांतरण, तो मिलेगी फांसी की सजा

MP Breaking News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की मोहन सरकार धर्मांतरण करवाने वाले को फांसी की सजा प्रावधान करने वाली है। मुखिया मोहन यादव ने कहा है कि धर्मांतरण, दुराचरण किसी भी घटना को हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा है कि ऐसे दुष्कर्मियों को या धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा तक पहुंचाया जाएगा। 

सीएम मोहन यादव ने यह बात महिला दिवस के मौके पर ही है। सीएम मोहन ने आज महिला दिवस पर प्रदेश की करोड़ों बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसी दौरार पत्रकारों से बात करते हुए सीएम मोहन ने कहा है कि धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सरकार बड़ प्रावधान लाने वाली है। हम किसी भी किमत पर ऐसे दुराचारियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम मोहन के इस बयान के बाद से माना जा रहा है कि मोहन सरकार धर्मांतरण मामले में कोई नया कानून लेकर आ सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow