Holi Special Train : 3-3 फेरे चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन, इटारसी स्टेशन पर लेगी हाॅल्ट

03 Mar, 25
 0  56
Holi Special Train : 3-3 फेरे चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन, इटारसी स्टेशन पर लेगी हाॅल्ट

Holi Special Train :  होली के मौके पर ट्रेनों में लगातार वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। इसी के तहत रेलवे की ओर से होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन का संचानल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 01481/01482 पुणे-दानापुर के बीच तीन-तीन फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो कि भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेगी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01481 पुणे-दानापुर होली विशेष ट्रेन 10 मार्च , 14 मार्च एवं 17 मार्च को पुणे स्टेशन से रात 19.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 11.15 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 05.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे होली विशेष ट्रेन 12 मार्च, 16 मार्च एवं 20 मार्च को सुबह 06.45 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन रात 01.50 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 17.35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पुणे जंक्शन, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड़ जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow