MLA Bhupendra Singh : भाजपा विधायक भूपेंन्द्र सिंह ने परिवार के साथ छोड़ा खुरई?

09 Mar, 25
 0  104
MLA Bhupendra Singh : भाजपा विधायक भूपेंन्द्र सिंह ने परिवार के साथ छोड़ा खुरई?

MLA Bhupendra Singh : मध्यप्रदेश की राजनीति से एक हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व सासंद, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अचानक अपना क्षेत्र खुरई छोड़ने का फैसला कर लिया है। खुरई छोड़ने का मतलब यह नहीं की वे खुरई नहीं जाएंगे। खुरई छोड़ने का मतलब उन्होंने अपना और अपने परिवार का नाम मतदाता सूची से हटवा दिया है। 

दरअसल, भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मतदाता सूची से अपना और अपने परिवार का नाम कटवा दिया है। मतदाता सूची से उन्होंने अपनी पत्नी, बेटा और तीन बेटियों का नाम कटवा दिया और अपने गांव बामोरा की मतदाता सूची में जुड़वा दिया है। भूपेन्द्र सिंह का गांव बामोरा सागर जिले की नरयावली विधानसभा के अंतर्गत आता है। भूपेन्द्र सिंह ने अपना और अपनी पत्नी सरोज सिंह, उनकी बेटी उपमा सिंह, काजल सिंह, अनुप्रिया सिंह और बेटे अभिराज सिंह का नाम अब खुरई की मतदाता सूची से हटवा दिया है। अब ये सभी नाम नरयावली विधानसभा की बामोर ग्राम पंचायत में शामिल कराया गया है। 

खुरई विधायक है भूपेन्द्र सिंह

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह वर्तमान में खुरई से विधायक है, भले ही वे मंत्री नहीं बन पाए, लेकिन अभी उनका करीब साढ़े तीन साल का खुरई विधायक का कार्यकाल बाकी है। लेकिन अचानक उन्होंने मतदाता सूची से नाम कटवाने का ऐसा निर्णय क्यों लिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को एक आदेवद दिया था। जिसमें उन्होंनें कहा है कि वे अपना और परिवार का नाम मतदाता सूची से कटवाकर दूसरी जगह जुड़वाना चाहते है। बताया जा रहा है कि गोपनिय तरीके से मतदाता सूची से नाम कटवारक और दूसरी जगह जुड़वा दिया गया है। 

क्यों कटवाए नाम?

सूत्रों की माने तो विधानसभाओं का नया परिसीमन होने वाला है। नए परिसीमन में खुरई विधानसभा का आर​क्षित होना लगभग तय माना जा रहा है। खुरई सीट अनुसूचित जाति के लिए हो सकती है। हालांकि यह सीट पहले भी रही है और आगे भी हो सकती है। इसी संभावना के आधार पर भूपेन्द्र सिंह ने अपना और अपने परिवार का नाम दूसरी विधानसभा में शिफ्ट किया है। नरयावली विधानसभा सीट अभी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नरयावली से वर्तमान में प्रदीप लारिया विधायक है। माना जा रहा है कि भूपेन्द्र सिंह अगला चुनाव नरयावली से लड़ सकते है। क्योंकि अगले परिसीमन में नरयावली सीट सामान्य हो सकती है।

भूपेंन्द्र सिंह कहां से लड़ेंगे चुनाव? 

हालांकि भूपेन्द्र सिंह नरयावली से चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह तो पार्टी तय करेगी। पार्टी नरयावली से भूपेन्द्र सिंह को टिकट देगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन भूपेन्द्र सिंह ने अब खुरई से अपने आपको समेट लिया है। वे अब ​नरयावली विधानसभा के मतदाता हो गए है। माना जा रहा है कि भूपेंन्द्र सिंह सागर या फिर अपनी पुरानी सीट सुरखी से चुनाव लड़ने का दावा कर सकते है। भूपेंन्द्र सिंह खुरखी से विधायक रह चुके है। वर्तमान में खुरखी से गोविंद सिंह राजपूत विधायक है। वे सरकार में कैबिनेट मंत्री है। भूपेंन्द्र सिंह और गोविंद सिंह के बीच की अदावत किसी से छुपी नहीं है। दोनों में बीच बीते कई महीनों से विवाद देखने को मिलता रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow