क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा एक बार फिर शादी रचाएंगे, वैलेटाइन-डे पर उदयपुर में लेंगे फेरे, 15 फरवरी तक चलेगी छड़ी की रसमे

13 Feb, 23
 0  80
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा एक बार फिर शादी रचाएंगे, वैलेटाइन-डे पर उदयपुर में लेंगे फेरे, 15 फरवरी तक चलेगी छड़ी की रसमे

इंडिया टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। फंक्शन आज से उदयपुर में शुरू हो चुका है। यह अगले दो दिन तक चलेगा। 14 तारीख यानी वैलेंटाइन डे को शादी होगी। इससे पहले दोनों ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि इस बार वे पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी करेंगे। फंक्शन रैफल्स होटल में होंगे। बता दें कि उनका दो साल का बेटा अगस्त्या भी है।

शादी के लिए हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक आज उदयपुर पहुंचे। उनके साथ परिवार के सदस्य और इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन भी आए हैं। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगीं, जो 15 फरवरी तक चलेंगीं। इनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

सर्बिया की एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक नच बलिए सीजन-9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ नजर आई थीं। हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई थी।

हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद 31 मई 2020 को नताशा और हार्दिक ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। 30 जुलाई को एक फोटो शेयर करते हुए हार्दिक ने बेटा होने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने लिखा था- हमें बेटे के रूप में आशीर्वाद मिला है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसमें परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow