Kisan Abhar Sammelan : किसान आभार सम्मेलन में सीएम मोहन ने की कई घोषणाएं

02 Mar, 25
 0  148
Kisan Abhar Sammelan : किसान आभार सम्मेलन में सीएम मोहन ने की कई घोषणाएं

Kisan Abhar Sammelan : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम हाउस में आयोजित किसान आभार सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किसानों की समृद्धि और उनके हित में कई योजनाओं और कदमों का ऐलान किया।

सीएम मोहन का संबोधन 

सीएम मोहन ने कहा कि किसानों के कर्ज को कम करने के लिए एक विशेष ऋण माफी योजना की चलाई जा रही है। जिससे छोटे और मंझले किसानों को राहत मिलती हैं। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों और मशीनरी की उपलब्धता बढ़ाने की योजना बनाई। इसके तहत किसानों को सस्ती दरों पर उपकरण दिए जाएंगे। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने फसल बीमा योजना को और अधिक प्रभावी बनाने की बात की। इसके अलावा किसानों को नई तकनीकों से परिचित करने और उन्हें बेहतर खेती के तरीकों के बारे में जानकारी देने के लिए कृषि प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव रखा, जिससे कृषि के विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर किसानों को उनके मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह किसानों के हित में हमेशा काम करती रहेगी।

सीएम मोहन की घोषणाएं

किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने घोषणाएं करते हुए कहा कि 2024 में उपार्जित धान के लिए किसानों को 4 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इसमें 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का उपार्जन होगा। वहीं 2425 रुपए एमएसपी और 175 रुपए बोनस के शामिल हैं। इसके अलावा सीएम मोहन ने कहा की विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प-पत्र के सभी वादों को पूरा किया जाएगा। 5 रुपए में किसानों को बिजली का स्थाई कनेक्शन मिलेगा, तीन साल में 30 लाख सोलर पंप किसानों को देंगे और किसानों से सरकार बिजली खरीदेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow