खेल-खेल में बच्चे की मौत, छत पर दरवाजा बंद करने की रस्सी से गले में फंदा लगा

11 Feb, 23
 0  84
खेल-खेल में बच्चे की मौत, छत पर दरवाजा बंद करने की रस्सी से गले में फंदा लगा

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में 8 साल के मासूम की खेलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। घटना अंबाला सिटी के न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी की है। बच्चा शुक्रवार शाम को अपने घर की छत पर खेल रहा था, जब परिजनों ने संभाला तो बेसुध हालत में पड़ा था।

परिजन अफरा-तफरी में अंबाला सिटी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय वंश खेलने के लिए छत पर गया था। उस दौरान खेलते वक्त उसके गले में रबड़ वाली रस्सी अचानक फंस गई। रस्सी मोंटी वाले दरवाजे पर लगी हुई थी। बच्चे के पिता दीवान धोबी हैं। वंश की दो बड़ी बहने हैं।

दीवान चंद ने बताया कि उसका बड़ा बेटा वंश घर पर पहली मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से खेल रहा था। उसकी बहन भी उसके साथ खेल रही थी। कुछ देर खेलने के बाद बहन नीचे चली गई। वंश अकेला ही रस्सी से खेल रहा था। यह रस्सी सीढ़ियों के साथ लगे दरवाजे को बंद होने से रोकने के लिए बांधी हुई थी।

इसी दौरान रस्सी वंश के गले से फंस गई। इसी बीच उसकी वंश की छोटी बहन अपने भाई के साथ खेलने कमरे में पहुंची तो वंश बेहोशी की हालत में तड़प रहा था। वंश को ऐसी हालत में देख छोटी बहन ने शोर मचा दिया। बच्ची का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। अफरा-तफरी में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow