हमेशा विवादों से दूर रहने वाले अक्षय कुमार पड़े बड़ी मुसीबत में, भारत के नक्शे पर चलकर अक्षय कुमार ने मोल ली मुसीबत

15 Feb, 23
 0  67
हमेशा विवादों से दूर रहने वाले अक्षय कुमार पड़े बड़ी मुसीबत में, भारत के नक्शे पर चलकर अक्षय कुमार ने मोल ली मुसीबत

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार इमरान हाशमी दिखाई देंगे। लेकिन इन सब के बीच वह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार के खिलाफ एक वकील ने जिले के एसपी और केंद्रीय गृहमंत्री को खत लिखकर उनपर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसके चलते अब एक्टर फिलहाल मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों ही दिनों अक्षय कुमार एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का प्रचार करते नजर आए थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो में एक्टर मूविंग ग्लोब के ऊपर चलते हुए दिखाई दिए थे। तभी वीडियो में एक ऐसा सीन देखने को मिला जिसमें उनके पैर के नीचे भारत का मैप होता है। इसी विज्ञापन की वजह से एडवोकेट वीरेंद्र पंजाबी ने अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही एक्टर पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow